चीन ने बैदू और टेनसेंट जैसी प्रौद्योगिकी कंपनियों सहित 33 ऐपों को सूचीबद्ध किया है, जो कथित तौर पर यूजर्स के डेटाओं को एकत्रित करते हैं। इन्हें महज 15 दिनों के अंदर अपनी खामियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है। जेडनेट की रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स द्वारा दर्ज शिकायतों का हवाला देते हुए चीन के साइबरस्पेस प्रशासन ने विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने के चलते 33 मोबाइल ऐप को सूचीबद्ध किया है।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, चीन के साइबरस्पेस प्रशासन (सीएसी) ने शनिवार को अपने दिए एक बयान में कहा है कि इन ऐपों ने स्थानीय नियमों का उल्लंघन किया है। खास तौर पर, पर्सनल डेटा पर नजर रखना या उन्हें एकत्र करना इनकी सेवा के लिए प्रासंगिक नहीं है।
अधिकारियों ने जब मैप नेविगेशन ऐप सहित अन्य ऐपों का आकलन किया, तो पाया कि इन ऐपों के ऑपरेटर्स द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया है। ऐपों की इस सूची में सोगो, बैदू, टेनसेंट, क्यूक्यू और शेजैंग जूंसिंग टेक्नोलॉजी इत्यादि शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



