अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत उरुजगन में सोमवार को हुए हवाई हमलों में कम से कम 35 तालिबानी आतंकवादी मारे गये और 13 अन्य घायल हो गये। रक्षा मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में बताया गया कि खस उरुजगन, दिहरावुड और चाहर चीनो जिले में कल हवाई हमले किये गये जिनमें कम से कम 35 आतंकवादी मारे गये और 13 अन्य घायल हो गये।
हमलों में आतंकवादियों के तीन वाहन और पांच मोटरसाइकिलें भी तबाह हो गयीं। बयान में हालांकि यह खुलासा नहीं किया गया है कि ये हमले अफगान वायुसेना ने किये या नाटो के नेतृत्व वाले गठबंधन बलों ने।
आतंकवादी संगठन ने इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है। इस बीच पूर्वी प्रांत खोश्त में एक बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गयी और 23 अन्य घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि सभी हताहत आम नागरिक थे। उन्होंने बताया कि बम एक मोटरसाइकिल में लगाया गया था।


Download Android App
Download iOS App



