इंडोनेशिया के बाली में 4.9 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

Summary :

इंडोनेशिया के बाली में मंगलवार को भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया।

इंडोनेशिया के बाली में मंगलवार को भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। भूकंप आने से लोगों में घबराहट फैल गयी, लेकिन कहीं से भी जान-माल को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, 4.9 तीव्रता वाले भूकंप का केन्द्र बाली द्वीप के कारांगासेम जिले के अमलापुरा से 35 किलोमीटर उत्तर में 9.6 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।भूकंप के बाद ज्यादातर पर्यटक और निवासी अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए थे।

Desk Team