संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (यूएनएचसीएचआर) ने कहा है कि युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन में कम से कम 579 नागरिक मारे गये और 1,000 से अधिक लोग घायल हो गये। यूएनएचसीएचआर ने शनिवार को कहा कि मारे गये लोगों में 42 बच्चे भी शामिल हैं।
विस्फोटक हथियारों की हताहत हुए नागरिक
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले, जिनेवा स्थित कार्यालय ने 564 नागरिकों की मौत होने और 982 लोगों के घायल होने का आंकड़ा दर्ज किया था। इसने कहा कि ज्यादातर नागरिक विस्फोटक हथियारों के इस्तेमाल के चलते हताहत हुए।
संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों ने कहा कि उनका मानना है कि हताहतों की वास्तविक संख्या अधिक हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App


