जकार्ता : इंडोनेशिया के तट पर 6.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी।
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तर सुलावेसी और उत्तर मलुकु के बीच मोलुक्का सागर में स्थित था। भूकंप का केंद्र जमीन से 24 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी ने आसपास के तटीय समुदायों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की।


Download Android App
Download iOS App



