कंपाला शिन्हुआ) : युगांडा के नगोरा जिले में सड़क दुर्घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
क्योगा क्षेत्र के पुलिस प्रवक्ता माइकल ओडोंगो ने बताया कि सोरोती-मबाले राजमार्ग मुकुरा में कॉम्मूटर टैक्सी का टायर फटने के बाद तीन बार पलट गयी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका जिससे यह हादसा हुआ। टैक्सी मबाले से सोरोती शहर जा रही थी।
श्री ओडोंगो ने कहा, चालक टैक्सी को बहुत तेज वाहन चला रहा था। वाहन का टायर फटने पर वह उस पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन तीन बार पलट गया।
उन्होंने ने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को सोरोती क्षेत्रीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।


Download Android App
Download iOS App



