भारतीय नौसेना का पोत तरकश गुरूवार को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में पहुंच गया। यह पोत रूसी नौसेना दिवस समारोह में हिस्सा लेने गया है। इस कदम से दोनों देशों के संबंधों को और मजबूती मिलेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस पोत का रूसी नौसेना के अधिकारियों ने स्वागत किया और सम्मान में रूसी नौसेना की धुन बजाई गई।
भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि रूस और भारत के मध्य संबंधों को और मजबूती और दोनों देशों के मध्य ‘‘विशिष्ट एवं विशेषाधिकार रणनीतिक सहभागिता’’ को पहचान देने के लिए भारतीय नौसेना का पोत तरकश रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में गुरूवार को पहुंचा।


Download Android App
Download iOS App



