दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा हूं। पड़ोसी देश नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 927 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 36,546 तक पहुंच गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. जागेश्वर गौतम ने कहा कि वायरस से संक्रमित 12 मरीजों की मौत हो गई। अब, देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 195 हो गई। प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 10,229 पीसीआर जांच की गई। नए मामलों में 777 पुरुष हैं, 334 महिलाएं हैं।
देश में कुल इलाजरत मरीजों की संख्या 16,019 है। गौतम ने कहा कि 169 कोविड-19 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दिये जाने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 20,242 हो गई है।
बता दें कि दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है। दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 24,373,497 तक पहुंच गया है और 830,518 लोग की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 15,937,019 लोग ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



