भीषण हादसा : न्यूयॉर्क के एक अपार्टमेंट में आग लगने से 12 लोगों की मौत

Summary :

NULL

न्यूयार्क के ब्रांक्स में बीती रात एक अपार्टमेंट में आग लगने से एक बच्चे सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि 2363 प्रोस्पेक्ट एवेन्यू में आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं।

एबीसी टेलीविजन से संबंद्ध डब्ल्यूएबीसी टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक , पांच मंजिली इमारत के तीसरी मंजिल पर गुरुवार शाम सात बजे आग लग गई।

आग पर काबू पा लिये जाने के बाद मौके पर मौजूद न्यूयॉर्क के मेयर बिल डे ब्लासिओ ने मीडिया से कहा कि मैं बड़े दुख के साथ बता रहा हूं कि एक साल के बच्चे सहित न्यूयॉर्क के 12 लोग मारे गये हैं।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की घटना में एक बच्चे सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटनास्थल पर पहुंचे 160 दमकलों के जरिये आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। आग लगने की घटना में अपार्टमेंट के बाहरी हिस्सों को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा है, जैसा कि टेलीविजन फुटेज की तस्वीरों में नजर आ रहा है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Desk Team