पाकिस्तानी (Pakistan) सांसद आमिर लियाकत हुसैन (Aamir Liaquat Hussain) का कराची में निधन (Death) हो गया है, उनकी उम्र महज 49 वर्ष थी। जानकारी के मुताबिक वह अपने घर पर बेहोश हो गए थे उन्हें कराची के आगा खान विश्वविद्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पीटीआई नेता जमाल सिद्दीकी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि आमिर लियाकत के एक कर्मचारी ने उन्हें उनकी मौत की सूचना दी। ऐसा माना जा रहा है कि आमिर लियाकत की मौत के पीछे का कारण कार्डियक अरेस्ट हो सकता है।
नहीं रहे पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत
हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि आमिर लियाकत की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लियाकत बुधवार की रात बीमार पड़ गए थे, लेकिन उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। बाद में गुरुवार को उनके कर्मचारियों ने आमिर की चीख सुनी, उन्होंने बंद दरवाजा तोड़ दिया और आमिर कमरे में बेहोश मिले, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
स्थगित हुई पाकिस्तान असेंब्ली की कार्यवाही
कराची डीआईजी ईस्ट मुकद्दस हैदर ने कहा कि पहली बार में इस मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी का पता नहीं चला है। बता दें कि आमिर की मौत की खबर जैसे ही पाकिस्तान नेशनल असेंबली (Pakistan national Assembly) के अध्यक्ष राजा परवेज अशरफ तक पहुंची, उन्होंने शुक्रवार शाम 5 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर ने कहा था कि इमरान खान की पार्टी छोड़ने के बाद वह देश छोड़ देंगे। उनकी तीसरी पत्नी ने उन्हें ड्रग एडिक्ट और बीवी-बीटर होने का आरोप लगाते हुए शादी के एक महीने के अंदर ही छोड़ दिया।


Download Android App
Download iOS App



