पाकिस्तान में हाहाकार, 11 से अधिक सैनिकों की मौत, जानें पूरा मामला

Summary :

Afghan Border News: बुधवार को पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान सीमा के पास एक सैन्य काफ़िले पर आतंकवादियों द्वारा किए गए घात लगाकर किए गए हमले में नौ अर्धसैनिक जवान और दो अधिकारी मारे गए। पाकिस्तानी तालिबान ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है। बुधवार को अफगान सीमा के पास एक पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले में नौ जवान और दो अधिकारी मारे गए। पाकिस्तानी तालिबान ने इसकी जिम्मेदारी ली है। स्थानीय मीडिया संस्थानों ने इसकी जानकारी दी है। पाकिस्तान सशस्त्र बल के प्रवक्ता (डीजी आईएसपीआर) ने पुष्टि की है कि खैबर पख्तूनख्वा के ओरकजई जिले में पाकिस्तानी तालिबान के…

Afghan Border News: बुधवार को पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान सीमा के पास एक सैन्य काफ़िले पर आतंकवादियों द्वारा किए गए घात लगाकर किए गए हमले में नौ अर्धसैनिक जवान और दो अधिकारी मारे गए। पाकिस्तानी तालिबान ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है। बुधवार को अफगान सीमा के पास एक पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले में नौ जवान और दो अधिकारी मारे गए। पाकिस्तानी तालिबान ने इसकी जिम्मेदारी ली है। स्थानीय मीडिया संस्थानों ने इसकी जानकारी दी है। पाकिस्तान सशस्त्र बल के प्रवक्ता (डीजी आईएसपीआर) ने पुष्टि की है कि खैबर पख्तूनख्वा के ओरकजई जिले में पाकिस्तानी तालिबान के हमले में लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर रैंक के दो अधिकारियों सहित 11 सैनिक शहीद हो गए।

Pakistan News Today: क्यों हुआ हमला?

Afghan Border News
Afghan Border News (CREDIT-SM)

बता दें कि कई आतंकवादियों के भी मारे जाने की खबर है। लेफ्टिनेंट कर्नल जुनैद आरिफ (39), जो ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे, और मेजर तय्यब रहत (33) अपने नौ साथियों के साथ मारे गए। उत्तर-पश्चिमी कुर्रम जिले में पहले सड़क किनारे बम धमाके किए गए, इसके बाद गोलीबारी शुरू कर दी गई। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि इस अभियान के दौरान आतंकियों को भी मार गिराया गया, जो पास के ओरकजाई जिले में छिपे थे।

Pakistan Attacked on Indian Soldiers: हमले में कौन शामिल था?

Pakistan Attacked on Indian Soldiers
Pakistan Attacked on Indian Soldiers (CREDIT-SM)

रॉयटर्स ने बताया है कि इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान-पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली है। संगठन ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने काफिले पर हमला किया था। पिछले कुछ महीनों से टीटीपी ने पाकिस्तान में सुरक्षा बलों पर हमले तेज कर दिए हैं। यह संगठन पाकिस्तान सरकार को गिराकर अपने सख्त इस्लामी शासन की स्थापना करना चाहता है। वहीं, पाकिस्तान का कहना है कि ये आतंकी अफगानिस्तान में प्रशिक्षण लेकर पाकिस्तान पर हमले करते हैं, हालांकि काबुल इस बात से बार-बार इनकार करता है।

21 सितंबर की रात को क्या हुआ?

पख्तूनख्वा प्रांत की तिराह घाटी
पख्तूनख्वा प्रांत की तिराह घाटी (CREDIT-SM)

बता दें, पाकिस्तानी वायुसेना ने 21 सितंबर की रात खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की तिराह घाटी स्थित एक गांव पर 8 लेजर-गाइडेड बम गिराए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 30 लोग मारे गए थे, हालांकि आधिकारिक आंकड़ा 24 बताया गया। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि उनके हमले का लक्ष्य तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का बम बनाने वाला अड्डा था। आरोप था कि ये लोग बम बनाकर पास की मस्जिद में छुपाकर रखते हैं।

ये भी पढ़ें-‘पति की खुदकुशी पर कोई दुख नहीं, मगर बच्चों के लिए पछतावा..’, पुलिस के सामने फफक कर बोली 7 माह में 5 बार भागने वाली पत्नी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।