काबुल : मध्य अफगानिस्तान में हुए कार विस्फोट में तीन लोगों की जान चली गई और 72 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई छात्र हैं जो नजदीक के एक स्कूल में पढ़ने आए थे।
प्रांतीय परिषद के सदस्य हसन रजा यूसफी ने बताया कि रविवार को हुए आत्मघाती हमले का निशाना गजनी स्थित खुफिया इकाई का परिसर था। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने हमले में कई खुफिया एजेंटों के मारे जाने का दावा किया है। अधिकारियों ने किसी भी सरकारी अधिकारी की मौत की पुष्टि नहीं की है।


Download Android App
Download iOS App



