अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने होटेलियर पर लगाए सनसनीखेज़ आरोप, कहा – पूरी रात घूरता रहा और ..

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने एक होटेलियर पर सनसनीखेज़ आरोप लगाए है और एक एक बाद सोशल मीडिया पर ट्वीट किये है। साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना शेयर की है।

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने एक होटेलियर पर सनसनीखेज़ आरोप लगाए है और एक एक बाद सोशल मीडिया पर ट्वीट किये है।  साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना शेयर की है। 
ईशा गुप्ता ने रोहित विज नाम के होटेलियर पर आरोप लगाए है कि वो अपने दोस्तों के साथ एक होटल में पार्टी कर रही थी और इस शख्स ने उन्हें बेहद असहज महसूस कराया और उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसा उनका आँखों से रेप हुआ है। 
 एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अपने ट्वीट में लिखा , ” इतनी सिक्योरिटी के बावजूद जब उनके साथ ऐसा हो सकता है तो सामान्य लड़कियों का क्या होगा। “रोहित विज तुम बहुत बुरे हो…’
ईशा गुप्ता अपने साथ हुई इस घटना से बेहद आहत थी और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये इस शख्स को सबक सीखने का फैसला किया और ईशा ने अपने ट्वीट में रोहित विज नाम के इस शख्स की तस्वीर भी शेयर की है। 

ईशा गुप्ता ने होटल कर्मियों की मदद से सिक्योरिटी कैमरा के जरिये इस शख्स को ढूंढ निकला और मालूम पड़ा की ये शख्स गोवा के सेंट रेगिस का मालिक है। ईशा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा कि कैसे ऐसे आदमियों को पब्लिक में व्यवहार करना नहीं आता और सीखने की जरूरत है। 
वहीँ बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने ईशा को ट्रोल भी करने की कोशिश की और कहा की वो ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रही है। ट्रॉल्लिंग के जवाब में ईशा ने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाये और कहा कि यहाँ बात सेलिब्रिटी होने की नहीं बल्कि नारी सुरक्षा की है। 

Ujjwal Jain