चीन ने मंगलवार को भारत और पाकिस्तान से ‘संयम बरतने’ का आह्वान किया और नयी दिल्ली से आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए जारी रखने को कहा। चीन की यह टिप्पणी तड़के पाकिस्तान में आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर पर भारतीय लड़ाकू विमानों के हमले के कुछ घंटे बाद आई है। पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों पर भारत के हवाई हमलों के संबंध में चीन की प्रतिक्रिया पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने मीडिया से कहा, ”हमने संबंधित खबरों को देखा है।”
उन्होंने कहा, ”मैं कहना चाहता हूं कि भारत और पाकिस्तान दक्षिण एशिया में दो महत्वपूर्ण देश है। दोनों के बीच मधुर संबंध और सहयोग दोनों देशों के हित में है और दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए भी अहम है।” उन्होंने कहा, ”हम उम्मीद करते हैं कि भारत और पाकिस्तान संयम बरतेंगे तथा अपने द्विपक्षीय रिश्तों को परस्पर और मजबूत करेंगे।”


Download Android App
Download iOS App




