आखिर क्यों नहीं किया इमरान ने पाकिस्तान को संबोधित, इस्तीफा देंगे प्रधानमंत्री खान ?

Summary :

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्र को आज संबोधित करना था लेकिन इमरान खान ने संबोधित करने की योजना को टाल दिया।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्र को आज संबोधित करना था लेकिन इमरान खान ने संबोधित करने की योजना को टाल दिया।  आपको बता दे की बुधवार शाम पाकिस्तानी आर्मी के चीफ कमर जावेद बाजवा से मुलाकात के बाद इमरान खान यह फैसला लिया है। इमरान खान के ऐलान से पहले बताया जा रहा था की वे पाकिस्तान के लोगों को संबोधित करेंगे। 
इमरान खान का होने वाला संबोधन टाल दिया गया
पहले संबोधन का समय 5 बजे तय किया गया था इसके बाद बताया गया कि वे शाम 7.30 से 8.30 के बीच राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इसी बीच सूचना मिली की इमरान खान का बुधवार को होने वाला संबोधन टाल दिया गया है। 
प्रधानमंत्री इमरान खान के संबोधन से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि आज इमरजेंसी जैसा कोई कदम उठा सकते हैं। संबोधन से कुछ समय पहले पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा अचानक इमरान खान के घर मिलने पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ आईएसआई के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम भी साथ थे। आपको बता दें कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के नेतृत्व वाले विपक्ष की ओर से लगातार इमरान खान से इस्तीफे की मांग की जा रही है।

Desk Team