राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बुधवार को कहा कि राज्य के भारतीय जनता पार्टी नेताओं को बदले की राजनीति करने के बजाय केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के आदर्शों कर अनुसरण करना चाहिए। रांकपा के राज्य प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने कहा कि श्री गडकरी ने कहा है कि लोकतंत्र को कायम रखने के लिए कांग्रेस जैसे विपक्षी पार्टी की दरकार है।
श्री क्रास्टो ने कहा, ‘‘श्री गडकरी का बयान राजनीति में एक नेता का है।’’ उन्होंने कहा कि वर्तमान में सर्वश्री देवेंद, फडणवीस, चंद्रकांत पाटिल, गोपीचंद पडलकर और किरीट सोमैया ने राज्य में झगड़लू प्रवृति के बच्चों जैसी भूमिका निभानी शुरू कर दी है।श्री क्रास्टों के मुताबिक भाजपा नेताओं के पास सार्वजनिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए समय नहीं है। उन लोगों ने राज्य सरकार पर हमला करना और उसे सत्ता से हटाने के काम शुरू कर दिया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी तथा श्री गडकरी श्री पवार के काम करने का अनुसरण कर रहे हैं तथा भाजपा नेताओं को श्री गडकरी के उदाहरण का अनुसरण करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



