जंगलों में आग का कहर झेलने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर सोमवार को आंधी तूफान और ओलावृष्टि का कहर बरपा। देश के दक्षिण और दक्षिण-पूर्व के क्षेत्रों के जंगलों में भीषण आग का प्रकोप जारी है, जिसमें करोड़ों जानवर मारे गए है, 2000 से अधिक मकान तबाह हो गए हैं और कम से कम 29 लोगों की जान गई है। राजधानी कैनबरा में सोमवार को जबरदस्त ओलावृष्टि हुई, इलाके की फुटेज में पेड़ जड़ से उखड़े नजर आ रहे हैं।
आपात सेवाओं ने लोगों से अपने वाहनों को पेड़ों तथा विद्युत तारों से दूर और किसी छत्त के नीचे रखने को कहा है। मौसम विज्ञान ब्यूरो ने सिडनी सहित न्यू साउथ वेल्स के दक्षिण-पूर्व में लोगों को आने वाले तूफान के लिए तैयार रहने को कहा है।
नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले CM केजरीवाल का रोड शो, परिवार भी हुआ शामिल
ब्यूरो ने कहा, ‘‘भयानक आंधी तूफान से भारी नुकसान होने, भीषण हवाएं चलने, जबरदस्त ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, जिससे अगले कुछ घंटों में उन इलाकों में बाढ़ आ सकती है जहां चेतावनी जारी की गई है।’’ इस बीच, मशहूर पर्यटक स्थल ‘ब्लू माउंटेन्स’ गए दो लोगों को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। ‘एम्बुलेंस न्यू साउथ वेल्स’ के ड्यूटी मैनेजर ग्रेग मार्शल ने कहा, ‘‘ ये लोग किस्मत वाले थे जो बच गए।’’


Download Android App
Download iOS App



