एक भारतीय यात्री की एलिटालिया नई दिल्ली-मिलानउड़ान में मौत होने के बाद विमान की संयुक्त अरब अमीरात में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने यह सूचना दी। खलीज टाईम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक राजस्थान के कैलाश चंद्र सैनी (52) अपने बेटे हीरालाल (26) के साथ विमान में थे।
दूतावास के काउंसलर एम. राजामुरुगन ने मंगलवार को कहा, ‘सोमवार रात को विमान की अबु धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई और शव को मफराक अस्पताल ले जाया गया। सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और मृत्यु प्रमाणपत्र मंगलवार को जारी कर दिया गया है।’


Download Android App
Download iOS App



