इंसान ब्रह्माण्ड के विभिन्न ग्रहों पर बहुत सी संभावनाए तलाश रहा है। जिसमे नए जीवन से लेकर एलियन तक शामिल है। पृथ्वी ग्रह पर भी कई लोग यूएफओ को देखना का दावा तक कर चुके है। वही कुछ का मानना है इस ग्रह पर एलियन की नज़रे है जो पृथ्वी को अपने कब्जे में लेना चाहते है। दूसरी ओर एक थ्योरी ये भी है की कुछ अच्छे एलियन पृथ्वी को बचाने के हित में है।
- एलियन प्रजातियां इंसानों के संपर्क में
- UFO में मनुष्यों साथ में ले जाते है एलियन
- नागरिको, सरकार से बात करते है एलियन
फांसीवादी कानून व्यवस्था को स्थापित करने की योजना
क्वींसलैंड विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में डॉक्टर की योग्यता पाने वाले एक्सोपोलिटिक्स विशेषज्ञ डॉ माइकल सल्ला ने दावा करते है सरीसृप प्रजाति (Reptile) इंसानों को नियंत्रण करने में लगी है। वह पूरी दुनिया में फांसीवादी कानून व्यवस्था को स्थापित करने की योजना बना रही है।
एलियन प्रजातियां इंसानों के संपर्क में
माइकल सल्ला इस विषय पर अध्यन कर है की किस प्रकार से एलियन मनुष्य की राजनीति में हस्तक्षेप कर सकते है। वह इस विषय पर किताब भी लिख चुके है जिसमे उन्होंने चौकाने वाले दावे अपनी थ्योरी के माध्यम से किये है। एक बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि विश्व में बहुत सारी एलियन प्रजातियां हैं जो इंसानों के संपर्क में हैं। इन एलियन ने चेतावनी दी है कि सरीसृप एलियन पृथ्वी पर कब्जा करना चाहते हैं।
नागरिको, सरकार से बात करते है एलियन
डॉ. माइकल सल्ला ने दावा किया कि हमारे पास कई अलग-अलग एलियन प्रजातियों की तस्वीर है, जो हमारे पास आती रही हैं। इसका सटीक आंकड़ा तो नहीं है, लेकिन ये समय-समय पर बदलती रही हैं। इनमें से कई प्रजातियां हैं, जिन्हें इंसानों के मामले में दिलचस्पी रही है और इन्होंने सीधे तौर पर इंसानों के मामलों में हस्तक्षेप किया है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने अपने शोध में 17 अलग-अलग जातियों की पहचान की है, जो सीधे तौर पर इंसानों के साथ बातचीत कर रही हैं। इनमें से छह ऐसी हैं जो सरकारों के साथ समझौता कर रही हैं और 11 नागरिकों से बात करती हैं।
UFO में मनुष्यों साथ में ले जाते है एलियन
सरीसृपउन्होंने कहा कि कई बार एलियन बातचीत करने के लिए मनुष्यों को अपने साथ UFO में लेकर जाते हैं। इनमें से कई सरीसृप एलियन हैं। हम इन्हें स्वदेशी प्रजाति मान सकते हैं। उन्होंने आगे दावा किया कि संभव है बहुत सारे अच्छे एलियन धरती पर हजारों साल से रह रहे हैं, जिन्होंने जेनेटिक इंजीनियरिंग और मानवता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई होगी। उन्होंने ये भी कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को लेकर सरीसृप एलियन चिंतित हैं। वहीं कई सरीसृप की बदमाश प्रजातियां हैं जो धरती पर अपना फांसीवादी सिस्टम लागू करना चाहती हैं।


Download Android App
Download iOS App






