वैलिड पाए गए अंजू के सारे डॉक्यूमेंट्स, पाकिस्तान पुलिस ने नसरुल्लाह को दिए 21 अगस्त से पहले भारत भेजने के निर्देश

Summary :

पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से पाकिस्तान मिलने पहुंची राजस्थान के भिवाड़ी की अंजू को पाकिस्तान पुलिस ने थाने बुलवाकर उसके डॉक्यूमेंट चेक किए हैं।

पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से पाकिस्तान मिलने पहुंची राजस्थान के भिवाड़ी की अंजू को पाकिस्तान पुलिस ने थाने बुलवाकर उसके डॉक्यूमेंट चेक किए हैं। जहां पता चला की वह आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान पहुंची है। 34 वर्षीय भारतीय महिला अंजू अपने 29 वर्षीय पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा गई ।
फेसबुक पर शुरू हुई थी दोस्ती 
अतिरिक्त जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) मुश्ताक खान ने कहा कि, अंजू ने कानूनी रूप से पाकिस्तान में प्रवेश किया था और उसके पास एक महीने तक यहां रहने के लिए वैध वीजा है। डीपीओ ने कहा कि, भारतीय महिलाएं पाकिस्तान में “खुश” हैं, नसरुल्लाह के आवास पर महिला को सुरक्षा मुहैया करायी गयी है। अंजू के मुताबिक, केपी जिले के कुलशोईन गांव के रहने वाले नसरुल्लाह से उसकी दोस्ती फेसबुक पर शुरू हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। 
21 अगस्त से पहले अंजू को भेजा जाए
पाकिस्तानी पुलिस ने बताया कि, अंजू 1 महीने के वीजा पर पाकिस्तान घूमने आई है और अपने प्रेमी नसरुल्ला के घर पर रह रही है। पुलिस ने कहा, “हमने उसे पुलिस स्टेशन बुलाया, जहां उसके दस्तावेजों की जांच की गई। उसके सभी दस्तावेज सही पाए गए। उसके पास वैध पासपोर्ट और वैध वीजा है।” पाकिस्तान पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अंजू की सुरक्षा के लिए कांस्टेबल तैनात किए हैं। इसके साथ ही नसरुल्लाह को आदेश दिया गया है कि अंजू को 21 अगस्त से पहले भारत भेजा जाए और भेजने के बाद पुलिस को पूरी जानकारी दी जाए। 
हमारी शादी करने की कोई योजना नहीं-नसरुल्लाह 
नसरुल्लाह ने कहा कि, मेरी अंजू से शादी करने की कोई योजना नहीं है। अंजू का जन्म उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में हुआ था और वह राजस्थान के अलवर में रहती थीं। नसरुल्ला और अंजू की दोस्ती 2019 में फेसबुक के जरिए हुई थी। पेशावर से करीब 300 किलोमीटर दूर कुलशो गांव से फोन पर पीटीआई से बात करते हुए नसरुल्ला ने कहा, ”अंजू पाकिस्तान आ गई है और हमारी शादी करने की कोई योजना नहीं है। ”

Desk Team