प्रेग्नेंसी के दिनों में कुछ इस तरह पति Mufti Anas से सेवा कराती दिखी Sana Khan, शेयर किया मजेदार वीडियो..

Summary :

छोटे परदे की बेहद खूबसूरत अदाकारा कही जाने वाली सना खान भले ही अब इंडस्ट्री से दुरी बना ली हैं। लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने लाइफ से जुडी पल-पल का अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। दरअसल एक्ट्रेस अभी-अभी मां बनी हैं। ऐसे में सना इन दिनों अपने मदरहुड को एन्जॉय करती दिख रही हैं।

छोटे परदे की बेहद खूबसूरत अदाकारा कही जाने वाली सना खान भले ही अब इंडस्ट्री से दुरी बना ली हैं। लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने लाइफ से जुडी पल-पल का अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। दरअसल एक्ट्रेस अभी-अभी मां बनी हैं। ऐसे में सना इन दिनों अपने मदरहुड को एन्जॉय करती दिख रही हैं। हाल ही में सना को अस्पताल से छुट्टी मिली हैं जिसके बाद से एक्ट्रेस का घर पर बड़े ही भव्य तरीके से स्वागत किया गया हैं।
वही अपने प्रेग्नेंसी के दिनों में सना खान ने खुद को तो पैंपर किया ही था। लेकिन उन दिनों में एक्ट्रेस के पति मुफ्ती अनस सैयद भी अपनी पत्नी का खूब ख़याल रखते दिखे थे। जिसका वीडियो खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया हैं। जो अब तेजी से वायरल भी हो रही हैं। दरअसल ये वायरल वीडियो सना की प्रेग्नेंसी के दौरान का है। जहां इस दौरान सैयद अपनी पत्नी का पूरा ख्याल रखते दिख रहे हैं। 
सना ने ये वीडियो अपने प्रेग्नेंसी पीरियड में एक ट्रैवल के दौरान बनाया था। इस वीडियो की शुरुआत में सैयद अनस भारी भरकम सामान के साथ घर से निकलते दिख रहे हैं। एयरपोर्ट के लिए जब ये कपल निकल रहा था तो अनस के हाथों में हैंडबैग, सूटकेस के साथ एक बड़़ा सा तकिया भी दिख रहा है। जो फ्लाइट के दौरान सना को कम्फर्ट देने के लिए वो घर से साथ लेकर निकले थे। 

 वीडियो को शेयर करते हुए सना ने कैप्शन में लिखा कि, “ सूजन में ख्याल रख रहे हैं, मेरे शू लेस बांध रहे हैं और मेरे आराम के लिए सीट पर तकिए लगा रहे हैं। प्रेग्नेंसी की हर स्टेज मुश्किल थी लेकिन ये कुछ मायनों में बेहद खूबसूरत भी रहा। हर गुजरते दिन के साथ हम एक दूसरे से और ज्यादा प्यार करने लगे हैं।  
एक महिला ये कभी नहीं भूलती की प्रेग्नेंसी के दौरान उसके साथ कैसा बर्ताव किया गया.” बता दे की सना का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। साथ ही फैंस अब जमकर इसपर अपना रिएक्शन देते भी दिखाई दे रहे है। 

Desk Team