टीवी का सबसे पुराना और दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। इस शो को फैंस का जितना प्यार मिलता है उतना ही प्यार शो में नज़र आने वाले कलाकारों को भी मिलता है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में हर करैक्टर इतना अतरंगी है कि वो फैंस के दिल और दिमाग में आसानी से बस जाता है। ऐसा ही एक किरदार है बापूजी का जिसे एक्टर अमित भट्ट निभाते हैं। आपको बता दें, अमित भट्ट शो में जेठालाल ये पिता चम्पक चाचा का रोल अदा करते हैं।

इसी शो से एक्टर को घर-घर में पहचान मिली है। सबको उनकी एक्टिंग भी काफी पसंद आती है साथ ही लोग उनकी काफी इज़्जत करते है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है जैसे सोशल मीडिया पर सभी उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में हाल ही में एक यूज़र ने एक्टर से एक अटपटा-सा सवाल कर लिया। दरअसल, हाल ही में अमित भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिस पर एक यूजर ने उनसे बड़ा अजीब-सा सवाल किया।

एक्टर के सोशल मीडिया पोस्ट पर यूजर ने लिखा, “क्या आप गुटखा खाते हैं?” आपको बता दें, इसके जवाब में अमित भट्ट ने लिखा, ‘हां।’ आपको बता दें, एक्टर के इस एक शब्द के जवाब को फैंस का इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला कि उनके उस कमेंट पर ही हजारों लाइक्स और रिप्लाई आ गए। एक्टर का ये जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया। इसके बाद एक यूजर ने लिखा कि ‘ये सब इतने नेगेटिव कमेंट क्यों कर रहे हैं?’ इसका जवाब देते हुए अमित भट्ट ने लिखा, “और कुछ काम नहीं है… फ्री हैं।”

हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक्टर ने अपना ये कमेंट ही डिलीट कर दिया। मगर अब उनका कोई भी पोस्ट उठाकर देख लीजिए, सभी उनसे गुटखे को लेकर सवाल कर रहे हैं। कुछ लोग उन्हें गुटखा छोड़ने के लिए कह रहे हैं तो कोई उन्हें दांतो का इलाज़ करवाने की सलाह देता नज़र आ रहा है। अब सोशल मीडिया पर मौजूद तमाम लोगों ने चंपक चाचा यानी अमित भट्ट को गुटखा खान के नुकसान बताए हैं। साथ ही उन्हें ये आदत छोड़ने के लिए कहा है।

इतना ही नहीं कुछ लोगों ने उनके जवाब के मजे लिए हैं और कई मीम बनाकर वायरल किए हैं। दूसरी ओर फैंस ने अमित भट्ट के बिना घुमाए-फिराए सीधे जवाब देने पर उनकी तारीफ की है। बात अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की करें तो, वो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल के पिता का किरदार निभाते नज़र आते हैं। शो के बाकी किरदारों की तरह ही उनका किरदार भी काफी पॉपुलर है। शो में जेठालाल के पिता बनकर वो काफी फेमस हो गए हैं। उनका फनी किरदार दर्शकों को सचमुच पसंद आता है।


Download Android App
Download iOS App



