वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि 1963 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या से जुड़े सभी गोपनीय दस्तावेजों को जारी किया जाएगा। श्री ट्रंप ने इससे पहले कैनेडी की हत्या से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों को जारी करने का आदेश तो दिया था लेकिन फिर बाद में एफबीआई और सीआईए से पूछताछ के बाद आगे की समीक्षा के लिए इसे वापस ले लिया था।
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट््वीट कर कहा,’ जनरल केली, सीआईए और अन्य एजेंसियों के साथ गंभीर विचार विमर्श के बाद मैं सभी गोपनीय दस्तावेज जारी करूंगा।’ श्री ट्रंप ने अपने दूसरे ट््वीट में कहा,’ जिन किन्हीं जीवित व्यक्तियों का जिक्र होगा उनके नाम और पते नहीं बताए जाएंगे। मैं पूर्ण खुलासा, पारदर्शिता और सभी साजिश संबंधी थ्योरियों पर पूर्ण विराम लगाने के उद्देश्य से यह कर रहा हूं।’ राष्ट्रपति के आदेश पर नैशनल आर्काइव्ज ने कैनेडी की हत्या से जुड़ 2800 फाइलों को शुक्रवार को जारी किया था। कैनेडी की 22 नवंबर 1963 को हत्या हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



