दुनिया में कई तरह के अजीबोगरीब रेकॉर्ड बनते रहते हैं। आपने अक्सर कई बार इस तरह की खबरें पढ़ी होंगी। कभी किसी की सबसे लंबी मूंछ के रेकॉर्ड के बारे में जाना होगा तो कभी किसी के लंबे नाखून के बारे में। अमेरिका में स्पिरिट ऑफ टेक्सस उत्सव में इसी तरह का अजीबोगरीब रेकॉर्ड बना।
यहां दुनिया की सबसे लंबी आइसक्रीम बनाई गई जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली। इस आइसक्रीम को बनाने में 500 गैलन यानि करीब 1892.7059 किलोग्राम वनीला आइसक्रीम और कैंडी क्रंच चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया। इस उत्सव में हजारों लोगों बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
आपको बता दे कि अमेरिका में बनाई गई सबसे लंबी आइसक्रीम का नाम गिनीज बुक आफ रिकार्ड में दर्ज हो गया है। इस आइसक्रीम की लंबाई 1386.62 मीटर है, जिसमें करीब 1892.7059 किलोग्राम वनीला आइसक्रीम और कैंडी क्रंच चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया।
दुनिया की यह सबसे लंबी आइसक्रीम अमेरिका में आयोजित स्पिरिट ऑफ टेक्सास उत्सव में बनाई गई।
इस आइसक्रीम में 1135.62354 किलोग्राम चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी सिरप, 2000 कैन क्रीम, 25 पाउंड स्प्रिंकल और 20,000 चेरी का इस्तेमाल किया गया। इसका आकलन करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी क्रिसटीना कॉनलन मौके पर मौजूद रहे थे। वह इस बात को सुनिश्चित करना चाहते थे कि सभी दिशा-निर्देशों का ठीक से पालन हो रहा है या नहीं।
गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराने के बाद इस आइसक्रीम को कार्यक्रम में मौजूद 4,000 लोगों ने 30 मिनट में खा लिया। बता दें कि पिछले साल जायन्ट संडे में ‘लारजेस्ट सर्विंग ऑफ चिल पिल’ नामक आइसक्रीम बनाने का रिकॉर्ड बनाया गया था। जिसका वजन 2,177.24 किलोग्राम था।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App









