अमेरिका यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल की खेप भेजने की मंजूरी देने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
रूसी हमलों का मुकाबला करने के लिए अधिक उन्नत हथियारों के यूक्रेनी नेताओं के एक अनुरोध पर अमेरिका ने यह सहमति जताई है।
पहचान छिपाए जाने की शर्त पर तीन अधिकारियों ने कहा कि इस सप्ताह के अंत में यह मंजूरी मिलने की संभावना है और बृहस्पतिवार की शुरुआत में इसकी घोषणा की जा सकती है। यह फैसला अंतिम नहीं है और न ही सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की गयी है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ युद्ध में मदद करने और अधिक उन्नत हथियार प्रदान करने के लिए हाल ही में पश्चिमी नेताओं पर दबाव डाला था।
पैट्रियट सतह से हवा में मार करने वाली एक उन्नत मिसाइल है।


Download Android App
Download iOS App



