दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हवा की गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को सुबह धुंध होने और दिन के समय आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।
दिल्ली में मंगलवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों से पता चलता है कि रात साढ़े नौ बजे एक्यूआई 133 था।
गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



