America News : व्हाइट हाउस ने सुरक्षा सहायता के तौर पर यूक्रेन को अतिरिक्त 27 करोड़ डॉलर का पैकेज देने की घोषणा की

Summary :

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका यूक्रेन को सुरक्षा सहायता के तौर पर अतिरिक्त 27 करोड़ डॉलर का पैकेज देगा।

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका यूक्रेन को सुरक्षा सहायता के तौर पर अतिरिक्त 27 करोड़ डॉलर का पैकेज देगा।इस पैकेज में अतिरिक्त मध्यम दूरी की रॉकेट प्रणाली और ड्रोन दिए जाएंगे।
फरवरी में यूक्रेन पर रूस का आक्रमण शुरू होने के बाद से अब तक अमेरिका की ओर से यूक्रेन को आठ अरब 20 करोड़ डॉलर की सुरक्षा सहायता दी जा चुकी है।
अमेरिकी संसद ने मई में यूक्रेन के लिए आर्थिक और सुरक्षा सहायता के वास्ते 40 अरब डॉलर की मंजूरी प्रदान की थी।

Desk Team