भारत में कम होते कोरोना के कहर को देखते हुए अमेरिका ने अपने यात्रा परामर्श में ढील देते हुए इसे ‘स्तर दो: मध्यम’ में बदल दिया। स्तर दो के यात्रा परामर्श का अर्थ है कि संबंधित देश में यात्रा करना सुरक्षित समझा जा रहा हैं। भारत में कोविड-19 संबंधी हालात में सुधार के मद्देनजर नया यात्रा परामर्श जारी किया गया है। रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने कोविड-19 संबंधी हालात के मद्देनजर भारत के लिए स्तर दो यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी किया है, जो देश में कोविड-19 के मध्यम स्तर का संकेत देता है।
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘यदि आपने एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) द्वारा अधिकृत टीके की पूरी खुराक ले ली है तो आपके कोविड-19 से संक्रमित होने और आपमें गंभीर लक्षण दिखने का खतरा कम रहने की संभावना है। कोई भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने से पहले टीकाकरण करा चुके और टीकाकरण नहीं करा चुके यात्रियों के लिए सीडीसी की विशेष सिफारिशों पर कृपया गौर करें।’’
विदेश मंत्रालय ने अमेरिकियों से आतंकवाद एवं अशांति के कारण जम्मू-कश्मीर (पूर्वी लद्दाख क्षेत्र और उसकी राजधानी लेह को छोड़कर) नहीं जाने की अपील की। उसने सैन्य संघर्ष हो सकने की संभावना के मद्देनजर भारत-पाकिस्तान सीमा के 10 किलोमीटर के दायरे में यात्रा नहीं करने की भी सलाह दी है।


Download Android App
Download iOS App



