अमेरिका : कंसास में कोरोना वायरस के नए स्वरूप का पहला मामला आया सामने

Summary :

अमेरिका के कंसास के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप का पहला मामला राज्य में सामने आया है।

अमेरिका के कंसास के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप का पहला मामला राज्य में सामने आया है। कोरोना वायरस के नए स्वरूप का पहला मामला सबसे पहले ब्रिटेन में सामने आया था। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार शाम एक रिपोर्ट में बताया कि नए स्वरूप का यह मामला उत्तरी-पश्चिमी कंसास के एलिस काउंटी में सामने आया है। 
विभाग ने बताया कि मरीज के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। हालांकि उसने मरीज की पहचान संबंधी जानकारी साझा नहीं की। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख ने बताया कि बड़ी सार्वजनिक सभाएं ना करने, मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम अब भी लागू हैं और उनमें कोई बदलाव नहीं आया है।

Desk Team