Pakistan में पल रहे इतने आतंकी संगठन, अमेरिका ने TRF के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन

Summary :

Pakistan: अमेरिका की तरफ से आतंकवाद के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है. उसने हाल ही में ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) को विदेशी आतंकी संगठन (FTO) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (SDGT) करार दिया है. यह संगठन Pakistan समर्थित माना जाता है और भारत में कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहा है. बता दें कि TRF कोई अकेला संगठन नहीं है, बल्कि Pakistan में पहले से ही कई दर्जन आतंकवादी संगठन मौजूद हैं. रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान में लगभग 80 आतंकी संगठन सक्रिय हैं, जिनमें से कई को पाकिस्तान सरकार या अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा पहले ही प्रतिबंधित किया जा…

Pakistan: अमेरिका की तरफ से आतंकवाद के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है. उसने हाल ही में ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) को विदेशी आतंकी संगठन (FTO) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (SDGT) करार दिया है. यह संगठन Pakistan समर्थित माना जाता है और भारत में कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहा है. बता दें कि TRF कोई अकेला संगठन नहीं है, बल्कि Pakistan में पहले से ही कई दर्जन आतंकवादी संगठन मौजूद हैं. रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान में लगभग 80 आतंकी संगठन सक्रिय हैं, जिनमें से कई को पाकिस्तान सरकार या अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा पहले ही प्रतिबंधित किया जा चुका है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Pakistan का पंजाब प्रांत आतंकवाद के लिहाज से सबसे संवेदनशील माना जाता है. यहां 34 आतंकी संगठन सक्रिय हैं. इनमें लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM), जमात-उद-दावा (JuD) और लश्कर-ए-झांगवी (LeJ) जैसे खतरनाक संगठन शामिल हैं.

पंजाब में सक्रिय प्रमुख आतंकी संगठन:

  • लश्कर-ए-तैयबा (LeT)
  • जैश-ए-मोहम्मद (JeM)
  • जमात-उद-दावा (JuD)
  • लश्कर-ए-झांगवी (LeJ)
  • 313 ब्रिगेड
  • तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP)
  • फला-ए-इंसानियत फाउंडेशन (FIF)

खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में भी सक्रियता

खैबर पख्तूनख्वा में करीब 21 आतंकी संगठन मौजूद हैं. यहां तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP), लश्कर-ए-इस्लामी और इस्लामिक मूवमेंट ऑफ उज्बेकिस्तान जैसे संगठन सक्रिय हैं. बलूचिस्तान में 19 आतंकी संगठन हैं, जो बलोच राष्ट्रवाद के नाम पर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं. (Pakistan)

बलूचिस्तान में सक्रिय संगठन:

  • बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA)
  • बलूच रिपब्लिकन आर्मी (BRA)
  • बलूच स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (BSO-A)
  • दाइश (ISIS)
  • अल कायदा

सिंध: कराची बन रहा आतंक का अड्डा

सिंध प्रांत, खासकर कराची, आतंकी नेटवर्क का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है. यहां 13 से अधिक आतंकी संगठन अपनी गतिविधियाँ चला रहे हैं.

सिंध में सक्रिय संगठन:

  • अल कायदा
  • सिपाह-ए-सहाबा पाकिस्तान (SSP)
  • सिपाह-ए-मुहम्मद पाकिस्तान (SMP)
  • लश्कर-ए-झांगवी (LeJ)
  • दाइश (ISIS)
  • जमात-उल-अहरार (JuA)
  • पीपुल्स अमन कमेटी (PAC)

शिया-सुन्नी संघर्ष से उपजे संगठन

पाकिस्तान में शिया और सुन्नी समुदायों के बीच तनाव ने भी कई आतंकी संगठनों को जन्म दिया है.

शिया विरोधी संगठन:

  • सिपाह-ए-सहाबा पाकिस्तान (SSP)
  • लश्कर-ए-झांगवी (LeJ)
  • तहरीक-ए-निफाज-ए-शरीयत-ए-मोहम्मदी (TNSM)
  • शिया समर्थक लेकिन चरमपंथी संगठन:
  • सिपाह-ए-मुहम्मद पाकिस्तान (SMP)

अंतरराष्ट्रीय आतंक से जुड़े हैं पाकिस्तानी संगठन

पाकिस्तान के कई आतंकी संगठनों के संबंध अल कायदा, ISIS और इस्लामिक जिहाद यूनियन जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों से भी हैं. इस वजह से पाकिस्तान पर यह आरोप और मजबूत होता है कि वह वैश्विक आतंकवाद का केंद्र बन चुका है. (Pakistan)

विदेश मंत्री जयशंकर ने की अमेरिका की सराहना

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि भारत और अमेरिका के बीच आतंकवाद के खिलाफ सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है. उन्होंने लश्कर-ए-तैयबा (LET) से जुड़े संगठन The Resistance Front (TRF) को विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (SDGT) घोषित करने पर अमेरिकी सीनेटर मार्को रुबियो और अमेरिकी विदेश विभाग का धन्यवाद किया.

उन्होंने यह भी बताया कि यह वही संगठन है जिसने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी. डॉ. जयशंकर ने साफ कहा कि भारत आतंकवाद को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा और इस पर ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति अपनाएगा.

यह भी पढ़ें-अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया झटका, TRF को घोषित किया आतंकी संगठन

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।