वाशिंगटन : ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के अनुसार अमेरिका के हर 10 में से करीब छह लोगों ने कहा कि पिछले 12 महीनों में भ्रष्टाचार बढा है। यह जनवरी, 2016 के मुकाबले एक तिहाई अधिक है। इस ताजा सर्वेक्षण में कहा गया है कि 44 फीसदी अमेरिकी नागिरकों ने कहा कि व्हाइट हाउस में भ्रष्टाचार घर कर गया है और यह पहले से आठ प्रतिशत अधिक है।
ट्रांसपेरेंसी के अमेरिकी प्रतिनिधि जोए रेटर ने कहा, हमारे निर्वाचित प्रतिनिधि जनता की सेवा करने के संबंध में सरकार की क्षमता में विश्वास पैदा करने में विफल हो रहे है और अब भी ऐसा लगता है कि वे कारपोरेट हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं। सर्वेक्षण में शामिल हर 10 लोगों में से करीब सात लोगों का यह भी मानना है कि सरकार भ्रष्टाचार से लड़ने में नाकाम हो रही है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App

