अमेरिका की शीर्ष राजनयिक एलिस वेल्स अगले हफ्ते 15-18 जनवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगी। सुश्री वेल्स अपने दक्षिण एशिया दौरे के तहत भारत की यह यात्रा करेंगी। इस दौरान वह भारत के अलावा श्रीलंका और पाकिस्तान भी जायेंगी।
अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार पिछले वर्ष भारत और अमेरिका के टू प्लस टू मंत्री-स्तरीय वार्ता की सफलता के बाद दोनों देशो के बीच रणनीतिक वैश्विक साझेदारी को विकसित करने के लिए सुश्री वेल्स नयी दिल्ली में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगी।
अमेरिकी राजनयिक अपने भारत दौरे के दौरान व्यावसायिक समुदाय और नागरिक समाज के सदस्यों के साथ दोनों देशों के आपसी हितों से संबंधी मुद्दों पर चर्चा करेंगी।
सुश्री वेल्स इससे पहले 13-14 जनवरी को श्रीलंका का दौरा करेंगी और इस दौरान श्रीलंकाई अधिकारियों और नागरिक समाज के सदस्यों के साथ द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगी। वह 19-22 जनवरी तक पाकिस्तान का दौरा करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



