संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने दुर्घटनाग्रस्त हुए यूक्रेनी विमान में सवार सभी 176 लोगों की मौत पर शोक जताया है। गौरतलब है कि तेहरान से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसमें सवार सभी 167 यात्री और चालक दल के नौ सदस्यों की हादसे में मौत हो गई।
सोनिया गांधी की ओर से बुलाई गई विपक्ष की बैठक का बहिष्कार करेंगी ममता बनर्जी
यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस के इस विमान ने बुधवार सुबह छह बजकर दस मिनट पर खुमेनी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी। उसके कुछ ही मिनट बाद वह राडार पर दिखना बंद हो गया।
विमान कीव जा रहा था। गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारेक की ओर से जारी बयान के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने पीड़ितों के परिजनों और जिन देशों के नागरिकों की मौत हुई है उनकी सरकारों के प्रति संवेदना जतायी।


Download Android App
Download iOS App



