Antony Blinken: रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहा युद्ध जारी है। इसी बीच, यूक्रेन का सहयोगी अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दो बिलियन अमेरिकी डॉलर का हथियार पैकेज यूक्रेन को दिया है। दो दिवसीय कीव यात्रा के दौरान, 15 मई को एंटनी ब्लिकंन ने अपने अंतिम कार्यक्रम के दौरान कहा कि बाइडन प्रशासन ने यूक्रेन के लिए दो बिलियन अमेरिकी डॉलर, मध्यम और दीर्घकालिक विदेशी सैन्य वित्तपोषण पैकेज को मंजूरी दी है। साथ ही एंटनी ब्लिंकन ने कीव को वाशिंगटन के समर्थन का आश्वासन दिया है।
रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष जारी है। कई क्षेत्रों में यूक्रेनी सैनिक रूसी सैनिकों का मुकाबला कर रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी अपनी सभी विदेशी यात्राएं स्थगित कर दी हैं। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने 14 मई को देर रात बताया कि हमारे सैनिक जान बचाने और नुकसान से बचने के लिए लुक्यांत्सी और वोवचांस्क क्षेत्रों से वापस आ गए हैं। बीते दिन यूक्रेनी-रूसी सैनिकों ने वोवचांस्क की सड़कों पर लड़ाई की।ओलेक्सी खार्किवस्की शहर की गश्ती पुलिस के प्रमुख का कहना है कि रूसी सैनिक शहर में मोर्चाबंदी कर रहे हैं। तो वहीं जनरल ने कहा कि यूक्रेनी सेना ने रूसी सैनिकों को खदेड़ दिया है।
रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के उत्तरी सीमा पर हमले शुरू किए। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी जवाबी हमले की बात कही है। यूक्रेन की उत्तरी सीमा पर रूस के हमले की वजह अभी तक साफ नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि रूस बफर जोन बनाना चाहता है ताकि यूक्रेन के रूस पर हमलों को नियंत्रित किया जा सके। यूक्रेन के गांवों पर कब्जे पर रूस के रक्षा मंत्री ने बयान जारी कर कहा कि रूसी सेना ने नौ गांवों को आजाद करा लिया है। यूक्रेन की सेना के प्रमुख ओलेक्जेंद्र सिरस्की ने कहा कि उत्तरी सीमा पर खारकीव में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



