अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजरायल पहुंचे। यहां पर वह गाजा (Gaza) युद्धविराम समझौते को आगे बढ़ाने के लिए बुधवार को देश के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। 7 अक्टूबर 2023 को हमास और इजरायल के बीच युद्ध छिड़ने के बाद से एंटनी ब्लिंकन की यह सातवीं यात्रा है। इजरायल के प्रधानमंत्री के कार्यालय ने मंगलवार रात एक बयान में कहा कि इसहाक हर्जोग के साथ बैठक तेल अवीव में होगी, जबकि ब्लिंकन नेतन्याहू के साथ यरूशलम में उनके कार्यालय में बातचीत करेंगे।
- अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजरायल पहुंचे
- यहां राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग और PM नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे
- हमास और इजरायल के बीच युद्ध छिड़ने के बाद ब्लिंकन की यह 7वीं यात्रा है
ब्लिंकन इजरायल के रक्षा मंत्री से भी करेंगे मुलाकात
वह इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तजाची हानेग्बी से भी मुलाकात करेंगे। ब्लिंकन बंधकों के परिवारों से भी मुलाकात करेंगे। शीर्ष अमेरिकी राजनयिक सोमवार को मध्य पूर्व पहुंचे थे और क्षेत्र में शांति के संबंध में जॉर्डन और सऊदी अधिकारियों के साथ बातचीत की थी।
इन मुद्दों पर की सहमति व्यक्त
इजरायल ने इजरायली जेलों में बंद लगभग 600 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में हमास की हिरासत में अपने 33 बंधकों (महिलाओं, बुजुर्गों और बीमारियों से पीड़ित) को रिहा करने के मध्यस्थों के सुझाव पर सहमति व्यक्त की है। जेलों में बंद इन फिलिस्तीनियों में से कई हत्या के मामलों में आरोपी हैं। ब्लिंकन ने पहले घोषणा की थी कि वह मध्य पूर्व की अपनी वर्तमान यात्रा के दौरान इजरायल नहीं पहुंचेंगे, लेकिन इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि हमास और इजरायल के बीच काहिरा में होने वाली अप्रत्यक्ष मध्यस्थता वार्ता में कुछ अड़चनें थीं।


Download Android App
Download iOS App





