आजकल आए दिन प्लेन क्रैश की घटनाएं सामने आ रही है इसी तरह एक बार फिर प्लेन क्रैश का मामला जापान से सामने आया है। गुरुवार को यहां एक सैन्य हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। बाताय जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में 10 लोग सवार थे।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जापान के रक्षा मंत्री यासुकाजू ने प्लेन क्रैश को लेकर कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन तलाश के लिए दक्षिणी जापान के समुद्र में छानबीन कर रहे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे बचावकर्मी दुर्घटना में मारे गए या बचे हुए लोगों को तलाश रहे है। वहीं जापान के ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल ने बताया की यूएच-60 जेए हेलीकॉप्टर के टुकड़े समुद्र में दिख रहे थे और अभी भी बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं।
लापता कर्मियों में दो पायलट भी शामिल
कई लोगों का कहना है कि लापता कर्मियों में दो पायलट है। दो मैकेनिक और छह यात्री शामिल हैं। जिनमें सेल्फ-डिफेंस फोर्स के एक शीर्ष कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल युइची सकामोटो भी शामिल हैं। एविएशन सेफ्टी नेटवर्क की तरफ से बनाए गए एक डेटाबेस के अनुसार, अगर इस दुर्घटना में कोई जिंदा नहीं बचा तो 1995 के दुर्घटना बाद से जापान में होने वाली ये सबसे बड़ी विमान दुर्घटना है। जापान का ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स हेलीकॉप्टर 6 अप्रैल को ओकिनावा के दक्षिणी प्रांत के पानी में लापता हुआ था जिसका कोई अता पता नहीं है।
प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने क्या कहा
सेल्फ-डिफेंस फोर्स JSDF के मुताबिक ओकिनावा प्रीफेक्चर के मियाको द्वीप के पास सुविधाओं के सर्वेक्षण के लिए वहां से निकलने के तुरंत बाद लापता हो गई। हालांकि हेलीकॉप्टर को अपने समयानुसार शाम 5:05 बजे मियाको द्वीप पर लौटना था। पर वापस नहीं लौटा। जिसके बाद लगाता छानबीन की जा रही है। वहीं जापान के प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने टोक्यो में कहा कि हम लोगों को बचाने और बचाव कार्यों को अधिकतम प्राथमिकता दे रहे हैं।
Japan Military Chopper: जापान में सेना का हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Summary :
आजकल आए दिन प्लेन क्रैश की घटनाएं सामने आ रही है इसी तरह एक बार फिर प्लेन क्रैश का मामला जापान से सामने आया है। गुरुवार को यहां एक सैन्य हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। बाताय जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में 10 लोग सवार थे।


Download Android App
Download iOS App



