श्वेत पुलिसकर्मियों की हत्या की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Summary :

NULL

वाशिंगटन  :  अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस में तैनात ‘सभी श्वेत पुलिसकर्मियों’ की हत्या करने की धमकी देने वाले एक टेक्सास निवासी को सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने गिरफ्तार किया है। सीक्रेट सर्विस के मुताबिक मैरीलैंड के मोंटगोमरी काउंटी की पुलिस द्वारा संदिग्ध माइकल अरेगा के वाशिंगटन में होने को लेकर सतर्क किये जाने के बाद उसे कल दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एजेंसी ने कहा,’ सूचना मिलने के तुरंत बाद व्हाइट हाउस में तैनात सीक्रेट सर्विस कर्मियों ने अरेगा की तलाश शुरू कर दी और एक घंटे के भीतर उसे पकड़ लिया गया।’ सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता शॉन होल्टक्लॉ ने कहा कि गिरफ्तारी के समय अरेगा के पास से कोई हथियार नहीं बरामद हुआ। उससे उसकी कथित धमकियों को लेकर पूछताछ की जा रही है। उसे वाशिंगटन मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग के हवाले कर दिया गया है। अरेगा ने अपनी धमकी फेसबुक पर पोस्ट की थी।

Desk Team