सूडान का एक सैन्य विमान राजधानी खार्तूम के दक्षिण में व्हाइट नील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी लोगों की मौत होने की आशंका है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि अधिकारियों ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल सहित तीन अधिकारियों के शव बरामद किए हैं।
बयान के अनुसार, बुधवार को अल-शेगीलाब के पास विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के समय विमान में सवार अन्य लोगों की तलाश के प्रयास जारी हैं।
कितने लोग विमान में थे, इसके बारे में कोई और विवरण जारी नहीं किया गया।


Download Android App
Download iOS App



