आस्ट्रेलिया में एक छोटा विमान के चालक को उड़ान के दौरान नींद आ गई, जिसके बाद विमान गंतव्य से भटककर कहीं ओर पहुंच गया।
‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, पाइपर पीए-31 विमान में पायलट एकमात्र शख्स था। विमान ने आठ नवंबर को तस्मानिया में डेवानपोर्ट से किंग द्वीप के लिए उड़ान भरी थी।
इस घटना की ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा जांच की जा रही है। अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि विमान को सुरक्षित रूप से लैंडिंग से पहले पायलट कैसे जागा। एटीएसबी ने एक बयान में कहा, ‘उड़ान के दौरान पायलट सो गया, जिसके परिणामस्वरूप विमान किंग आइलैंड में अपने गंतव्य से 46 किलोमीटर आगे निकल गया। इस घटना के मामले में पायलट से पूछताछ की जाएगी।’


Download Android App
Download iOS App




