ऑस्ट्रेलिया के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने शनिवार को कहा कि क्वाड बैठक के मद्देनजर सभी नए सदस्य सोमवार से काम शुरू करेंगे। श्री अल्बानीज ने लेबर मुख्यालय से जीत के बाद अपने संबोधन में कहा,‘‘सोमवार सुबह को मेरी टीम के लोगों को शपथ दिलाई जाएगी।
इस असाधारण सम्मान के लिए धन्यवाद -आस्ट्रेलिया नवनिवार्चित पीएम
पेन्नी और मैं टोक्यो में राष्ट्रपति बाइडेन, प्रधानमंत्री किशिदा और प्रधानमंत्री मोदी के साथ क्वाड बैठक में शामिल होंगे।’’ प्रधानमंत्री ने मतदाताओं का धन्यवाद देते हुए कहा,‘‘मैं अपने साथी आस्ट्रेलियाई लोगों से कहता हूं, इस असाधारण सम्मान के लिए धन्यवाद।
नवनिर्वाचित आस्ट्रेलिया पीएम पूर्व पीएम को दिया धन्यवाद
आज रात ऑस्ट्रेलियाई लोगों ने बदलाव के लिए मतदान किया है। मैं इस जीत से अभिभूत हूं और ऑस्ट्रेलिया के 31वें प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’’ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मारिसन को धन्यावाद देते हुए कहा,‘‘प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने हमारे देश की जो सेवा की, उसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं।’’ गौरतलब है कि लेबर पार्टी ने 2007 के बाद पहली बार चुनाव जीता है। स्कॉट मॉरिसन की रूढ़िवादी लिबरल पार्टी 151 सीटों वाली संसद में बहुमत के लिए आवश्यक न्यूनतम 76 सीटें जीतने में विफल रही।


Download Android App
Download iOS App



