प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया की लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीज को उनकी पार्टी की चुनावी जीत पर बधाई दी तथा कहा कि वह समग्र रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने एवं हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में साझा प्राथमिकताओं पर उनके साथ काम करने को लेकर आशान्वित हैं।
वर्ष 2007 के बाद से अल्बनीज की पार्टी ने पहली चुनावी जीत हासिल की है और वह अब प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
मोदी ने ट्वीट किया, ऑस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी की जीत और प्रधानमंत्री के रूप में आपके चुनाव के लिए बधाई अल्बनीज! मैं हमारी समग्र रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा प्राथमिकताओं पर आपके साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों चार सदस्यीय क्वाड में भागीदार हैं। इस रणनीतिक मंच में जापान और अमेरिका भी हैं।


Download Android App
Download iOS App



