आस्ट्रेलियाई सीमा बल (एबीएफ) के कर्मचारी नियमित तौर पर काम के दौरान धमकी व यौन उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। इसका खुलासा एक आंतरिक समीक्षा में हुआ है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गार्जियन आस्ट्रेलिया द्वारा शुक्रवार को प्रकाशित 2017 एबीएफ संस्कृति समीक्षा में संगठन के भीतर ‘यौन उत्पीड़न व धमकी के खतरनाक स्तर’ का खुलासा हुआ है। इसमें खुलासा हुआ है कि एबीएफ स्थापना के बाद से भाई-भतीजावाद व पक्षपात की संस्कृति को बढ़ावा दे रहा है।
एबीएफ की स्थापना 2015 में परंपरा व आव्रजन के एकीकरण के लिए की गई थी। रपट के निष्कर्ष में सामने आया है कि महिलाएं, बुजुर्ग कर्मचारी, विकलांग लोगों व जातीय विविधता वाले लोगों के साथ एबीएफ में भेदभाव हो रहा है। फेयरफैक्स मीडिया द्वारा दिसंबर की शुरुआत में प्रकाशित एक अलग रपट में खुलासा हुआ है कि एबीएफ के 22 फीसदी कर्मचारियों ने कहा है कि साल भर में कार्य के दौरान उन्होंने उत्पीड़न व धमकी का सामना किया है।


Download Android App
Download iOS App



