प्रियंका-निक की पार्टी से लड़खड़ाते हुए बाहर निकले शाहिद कपूर,पत्नी मीरा थी परेशान

Summary :

शाहिद कपूर इस रिसेप्शन पार्टी में आये तो ठीक ठाक थे पर जब वो फंक्शन से बाहर निकले तो उनके कदम लड़खड़ा रह थे और उनकी पत्नी मीरा उन्हें संभालती नजर आई।

बीती शाम प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मुंबई में अपनी शादी के रिसेप्शन की पार्टी दी और इस पार्टी नामी सितारे शामिल हुए। इस रिसेप्शन पार्टी की लाइम लाइट में कई सितारे रहे पर सबसे ज्यादा ध्यान खींच बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने।

प्रियंका निक की पार्टी में शाहिद कपूर

मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में हुई इस ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में प्रियंका और निक बेहद खूबसूरत लग रहे थे और इस पार्टी में शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ शरीक हुए थे।

प्रियंका निक की पार्टी में शाहिद कपूर

साथ ही इस पार्टी में कई ऐसे सितारे भी आये जिन्हे देखकर सबको हैरानी हुई। जैसी की सलमान खान के आने पर क्योंकि बीते दिनों ख़बरें आ रही थी की प्रियंका चोपड़ा के फिल्म ‘भारत’ छोड़ने की वजह से दबंग खान उनसे नाराज है।

प्रियंका निक की पार्टी में शाहिद कपूर

खैर उनके आने से ये तो साफ़ हो गया की सलमान खान का प्रियंका से कोई मनमुटाव नहीं है लेकिन शाहिद कपूर ने कैसे सबका ध्यान अपनी ओर खींचा ये जानकार आप हैरान रह जायेंगे। शाहिद कपूर इस रिसेप्शन पार्टी में आये तो ठीक ठाक थे पर जब वो फंक्शन से बाहर निकले तो उनके कदम लड़खड़ा रह थे।

प्रियंका निक की पार्टी में शाहिद कपूर

शायद पार्टी में उन्होंने ज्यादा पी ली थी जिस वजह से बाहर आते समय उन्हें अपनी वाइफ मीरा राजपूत के सहारे की जरुरत पड़ रही थी। ।शाहिद इस रिसेप्शन पार्टी में ब्लैक कलर के सूट में पहुंचे थे वहीं, मीरा राजपूत साड़ी में नजर आई। ख़ास बात ये रही की शाहिद इस रिसेप्शन पार्टी में ज्यादा देर तक रूके नहीं।

प्रियंका निक की पार्टी में शाहिद कपूर

इतने काम समय में शाहिद ने इतनी ज्यादा ड्रिंक कर ली थी कि वो खुद को संभाल नहीं पा रहे थे और पत्नी मीरा राजपूत के सहारे से उन्हें बाहर निकलते हुए देखा गया। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें खींची गयी जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

प्रियंका निक की पार्टी में शाहिद कपूर

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा का नाम पहले शाहिद कपूर से भी जुड़ चुका है पर दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी बात की और ना ही कभी उसे कबूला लेकिन उनका अफेयर काफी सुर्ख़ियों में रहा था।

दानिश जेहन की दर्दनाक मौत पर सारा अली खान ने पोस्ट किया ये भावुक सन्देश !

Desk Team