दानिश जेहन की शवयात्रा में उमड़ा हजारों फैन्स का हुजूम , शोक में डूबे सेलिब्रिटीज !

Summary :

दानिश जेहन के निधन के बाद जब उनकी शवयात्रा निकाली गयी तो हजारों की संख्या में उनके फैंस उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

Ace Of Space के कन्टेस्टन्ट और प्रसिद्ध यूट्यूब स्टार दानिश जेहन का निधन 20 दिसंबर की सुबह एक कार एक्सीडेंट में हो गयी थी जिसके बाद उनके फैंस समेत टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में भी शोक की लहर दौड़ गयी।

दानिश जेहन का निधन

दानिश जेहन के निधन के बाद जब उनकी शवयात्रा निकाली गयी तो हजारों की संख्या में उनके फैंस उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे और इस हुजूम को देखकर मालूम पड़ता है इस 21 वर्षीय सोशल मीडिया स्टार ने लाखों लोगों के दिलों में कितनी ख़ास जगह बनायीं थी।

दानिश जेहन का निधन

आपको बता दें दानिश जेहन 20 दिसंबर रात्रि करीब साढ़े 12 बजे मुंबई के कुर्ला में एक शादी का फंक्शन अटेंड करके नवी मुंबई स्थित अपने घर वापस लौट रहे थे और वाशी के नजदीक पनवेल हाईवे पर उनकी गाडी अनियंत्रित हो गयी। इसके बाद उनकी गाडी सड़क किनारे दीवार से टकरा गयी।

दानिश जेहन का निधन

पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट के वक्त दानिश जेहन के भाई उनके साथ थे। दुर्घटना के बाद तुरंत दानिश और उनके भाई को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ दानिश को मृत घोषित कर दिया गया और उनके भाई की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

दानिश जेहन का निधनदानिश जेहन के निधन पर एक बिग बॉस कंटेस्टेंट विकास गुप्ता समेत कई टीवी सेलिब्रिटीज ने शोक जताया और सोशल मीडिया पर भावुक सन्देश पोस्ट किये। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने भी एक वीडियो शेयर कर दानिश जेहन को श्रद्धांजलि दी।

दानिश जेहन का निधन

दानिश जेहन हाल ही में एमटीवी के शो Ace Of Space में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे और उनका इस तरह दुनिया को अलविदा कहना बेहद दुखद खबर है।

टीवी सेलिब्रिटी विकास गुप्ता शो Ace Of Space को होस्ट कर रहे है और उन्होंने एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर कर अपने दिल की भावना लोगों के साथ शेयर की और बताया की दानिश के इस तरह दुनिया से चले जाने के बाद वो और बाकी के शो कंटेस्टेंट कितने दुखी है।

दानिश जेहन की अंतिम यात्रा में उमड़ा फैन्स का हुजूम , देखें विडियो :

https://www.instagram.com/p/Brn3zkKDrKD/?utm_source=ig_embed

दानिश जेहन की दर्दनाक मौत पर सारा अली खान ने पोस्ट किया ये भावुक सन्देश !

Desk Team