बाल पुस्तकों के निर्माण पर आईबीबीवाई सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय संवाद

Summary :

बीजिंग, 8 अगस्त (आईएएनएस)। 40वें अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक परिषद (आईबीबीवाई) विश्व सम्मेलन के दौरान बाल पुस्तक निर्माण पर एक अंतर्राष्ट्रीय संवाद शुक्रवार को कनाडा की राजधानी ओटावा में आयोजित किया गया। इस संवाद में चीनी चित्रकार और 2026 अंतर्राष्ट्रीय हंस क्रिश्चियन एंडरसन पुरस्कार के चित्रण वर्ग की विजेता त्साइ काओ के साथ 2026 हंस क्रिश्चियन एंडरसन पुरस्कार निर्णायक मंडल की अध्यक्ष शेरीन क्रेडी सहित कई अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस चर्चा का विषय था, ‘कहानियां दुनिया को कैसे जोड़ती हैं : बाल पुस्तकों की खोज और पहुंच।’ इस अवसर पर त्साइ काओ ने अपनी रचनाओं की मूल भावना साझा…

बीजिंग, 8 अगस्त (आईएएनएस)। 40वें अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक परिषद (आईबीबीवाई) विश्व सम्मेलन के दौरान बाल पुस्तक निर्माण पर एक अंतर्राष्ट्रीय संवाद शुक्रवार को कनाडा की राजधानी ओटावा में आयोजित किया गया।

इस संवाद में चीनी चित्रकार और 2026 अंतर्राष्ट्रीय हंस क्रिश्चियन एंडरसन पुरस्कार के चित्रण वर्ग की विजेता त्साइ काओ के साथ 2026 हंस क्रिश्चियन एंडरसन पुरस्कार निर्णायक मंडल की अध्यक्ष शेरीन क्रेडी सहित कई अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस चर्चा का विषय था, ‘कहानियां दुनिया को कैसे जोड़ती हैं : बाल पुस्तकों की खोज और पहुंच।’

इस अवसर पर त्साइ काओ ने अपनी रचनाओं की मूल भावना साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी चित्र पुस्तकों की प्रेरणा चीनी ग्रामीण और शहरी जीवन की रोजमर्रा की गतिविधियों से मिलती है।

उन्होंने स्थानीय जीवन, पारंपरिक रीति-रिवाजों और पूर्वी सौंदर्य दृष्टि को अपनी रचनाओं में शामिल किया है। उनका मानना है कि सांस्कृतिक पहचान को केवल प्रतीकों के जरिए नहीं, बल्कि जीवन के छोटे-छोटे दृश्यों के माध्यम से भी प्रभावी ढंग से व्यक्त किया जा सकता है।

वहीं, शेरीन क्रेडी ने कहा कि आधुनिक बाल पुस्तक निर्माण में स्थानीय सांस्कृतिक विशेषताओं और सार्वभौमिक मानवीय भावनाओं के बीच संतुलन बनाना बेहद जरूरी है। उनके अनुसार, अच्छी बाल पुस्तकों में उच्च कलात्मक गुणवत्ता, समृद्ध साहित्यिकता और बच्चों के नजरिए को समझने की क्षमता, ये तीनों गुण होने चाहिए।

गौरतलब है कि इस कार्यक्रम का आयोजन चाइना साउथ पब्लिशिंग एंड मीडिया ग्रुप ने किया था, जबकि हुनान चिल्ड्रन पब्लिशिंग हाउस और लाइफ ट्री कल्चर प्रमोशन सेंटर ने इसे संयुक्त रूप से संचालित किया।

कार्यक्रम में कई देशों के बाल पुस्तक प्रकाशन क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों और पेशेवरों ने हिस्सा लिया और बाल पुस्तक निर्माण तथा विभिन्न संस्कृतियों के बीच उनके प्रसार को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.