बगदादी की मौत आईएस को हराने के अभियान में एक बड़ी जीत: मार्क एस्पर

Summary :

अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा है कि उत्तर पश्चिमी सीरिया में अमेरिकी हवाई हमले में दुनिया के सबसे वांछित आतंकवादी अबू बक्र अल-बगदादी का मारा जाना आईएसआईएस के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा है कि उत्तर पश्चिमी सीरिया में अमेरिकी हवाई हमले में दुनिया के सबसे वांछित आतंकवादी अबू बक्र अल-बगदादी का मारा जाना आईएसआईएस के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी है। एस्पर ने रविवार को कहा कि यह अमेरिका के लिए और दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। शनिवार देर रात अमेरिका के संयुक्त विशेष अभियान बलों और अनेक एजेंसियों ने कमांडर-इन-चीफ-निर्देशित ऑपरेशन को पूरा किया। यह अभियान था बगदादी को पकड़ा या उसे समाप्त करना। 
उन्होंने कहा कि बगदादी अमेरिकी सेना के हाथों मारा जा चुका है। रक्षा मंत्री ने एक बयान में कहा,‘‘इस वर्ष की शुरुआत में हमने हमारे सहयोगियों के साथ मिलकर आईएसआईएस को शिकस्त दी थी और अब इसका सरगना मारा गया है।’’ संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने कहा कि वह खूंखार जिसने दुनिया में इतना आंतक फैलाया था वह अपने अंतिम क्षणों में अमेरिकी सेना से पूरी तरह से डरा हुआ था। 

Desk Team