बेलारूस में राष्ट्रपति चुनाव परिणाम के खिलाफ ताजा प्रदर्शनों के दौरान पुलिस ने 1,000 से भी ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। देश के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ओल्गा चोमोडोनोवा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार से ही बेलारूस में दिन-रात प्रदर्शन किये जा रहे है, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बेलारूस के करीब 25 शहरों में लगातार रैलियां चल रही है। हजारों की संख्या में लोग तीन रातों से राष्ट्रपति चुनाव परिणाम के खिलाफ राजधानी मिंस्क और अन्य शहरों में प्रदर्शन कर रहे हैं।
केन्द्रीय चुनाव आयोग के अनुसार, रविवार को हुए मतदान में राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको 80 प्रतिशत मत के साथ छठी बार पद के लिए निर्वाचित हुए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान काफी लोकप्रिय विपक्षी उम्मीदवार स्वित्लाना सिखानोउस्काया को महज 10 प्रतिशत वोट मिले हैं।
लुकाशेंको पिछले 26 साल से बेलारूस के राष्ट्रपति के पद पर बने हुए हैं। चुनाव के बाद हो रहे प्रदर्शनों को रेाकने के लिए तैनात पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की भीड़ पर लाठियां बरसाई इसके साथ – साथ आंसू गैस के गोले और रबड़ बुलेट का भी प्रयोग किया गया। सोमवार को मिंस्क में प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App


