कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीन के लिए अमेरिका और कनाडा में भारत बायोटेक की पार्टनर ऑक्यूजेन इंक ने वैक्सीन को मंजूरी दिलाने के लिए हेल्थ कनाडा के पास आवेदन दिया है। ‘हेल्थ कनाडा’ कनाडा सरकार का एक विभाग है जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के लिए जिम्मेदार है।
अमेरिकी कंपनी की नियामकीय सूचना के मुताबिक यह कदम भारत बायोटेक के तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रॉयल के बाद उठाया गया है। इस क्लिनिकल ट्रायल से करीब 25,800 वयस्कों में टीके की प्रभावकारिता और सुरक्षा का पता चला है। हेल्थ कनाडा के पास आवेदन रोलिंग रिव्यू के लिए दिया गया है जिसके साथ कनाडा सरकार का यह विभाग टीके को लेकर तुरंत समीक्षा शुरू कर सकता है।
World Corona : दुनियाभर में पॉजिटिव केस 19 करोड़ के करीब, 40.6 लाख से अधिक लोगों ने गंवाई जान
ऑक्यूजेन ने अपनी सहयोगी कंपनी वैक्सीजेन लिमिटेड के जरिए आवेदन दिया है। हेल्थ कनाडा टीके की सुरक्षा, प्रभावकारिता और गुणवत्ता का समर्थन करने के लिए पेश किए गए प्रमाण की समीक्षा के आधार पर फैसला लेगा।


Download Android App
Download iOS App



