विश्व का सबसे शक्तिशाली कहे जाने वाला देश अमेरिका ने चीन के लिए फरमान जारी कर दिया है कि यदि ड्रैगन ताइवान पर औपचारिक तौर से हमला करता है तो हम पीछे नहीं हटेंगे और चीन को मुहं- तोड़ जवाब देंगे। यह पिछले कुछ दशकों में ताइवान के समर्थन में दिए गए प्रत्यक्ष एवं जोरदार बयानों में से एक है
चीन का हर कद उसे भारी पड़ सकता है- अमेरिका
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बाइडन ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद स्वशासित द्वीप की रक्षा करने का दबाव ‘‘और भी बढ़ गया है।’’ उन्होंने कहा कि ताइवान के खिलाफ बल प्रयोग करने का चीन का कदम ‘‘न केवल अनुचित होगा’’, बल्कि ‘‘यह पूरे क्षेत्र को विस्थापित कर देगा और यूक्रेन में की गई कार्रवाई के समान होगा।’’

अमेरिका ने चीन को लेकर कहा…
जानकारी के मुताबिक ‘एक चीन’ नीति के तहत अमेरिका बीजिंग को चीन सरकार के रूप में मान्यता देता है और उसके ताइवान के साथ कूटनीतिक संबंध नहीं हैं। बहरहाल, उसका ताइवान से अनौपचारिक संपर्क है। अमेरिका द्वीप की रक्षा के लिए सैन्य उपकरणों की आपूर्ति भी करता है।


Download Android App
Download iOS App



