अफगानिस्तान के बल्ख में गवर्नर ऑफिस के भीतर हुआ बड़ा धमाका, तालिबानी नेता की मौत

Summary :

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत के गवर्नर ऑफिस में बड़ा धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि इस धमाके में बल्ख प्रांत के तालिबानी गवर्नर सहित दो लोगों की मौत हो गई है

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत के गवर्नर ऑफिस में बड़ा धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि इस धमाके में बल्ख प्रांत के तालिबानी गवर्नर सहित दो लोगों की मौत हो गई है। दावा है कि यह धमाका गवर्नर ऑफिस के भीतर उस वक्त हुआ, जब तालिबानी नेताओं की मीटिंग चल रही थी। यह बम ब्लास्ट है या फिर आत्मघाती हमला, इसको लेकर अभी कुछ साफ नहीं है, लेकिन बल्ख प्रांत के पुलिस के प्रवक्ता ने तालिबानी गवर्नर दाऊद मुजम्मिल की मौत की पुष्टि की है।
धमाके में प्रांत के गवर्नर की मौत 
Taliban spokesperson holds press conference in Kabul
 बल्ख सिक्योरिटी कमांड ने बताया कि धमाके में प्रांत के गवर्नर की मौत हो गई है। सिक्योरिटी कमांड ने इस बात की पुष्टि की है कि धमाका प्रांतीय ऑफिस के भीतर हुआ है। सिक्योरिटी कमांड के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजिरी ने बताया कि यह धमाका तब हुआ जब ऑफिस में एडमिनिस्ट्रेटिव मीटिंग चल रही थी। हालांकि, धमाके के बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को ब्लॉक कर दिया है। धमाका कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
  
 
 

Desk Team